28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bijnor / BIJNOR गुलदार ने एक छात्र को बनाया निवाला, दूसरे को किया घायल

BIJNOR गुलदार ने एक छात्र को बनाया निवाला, दूसरे को किया घायल

Highlights . गुलदार ने छठी क्लास के छात्र पर किया हमला. हमले में छात्र की हुई मौत. वन विभाग की टीम जांच में जुटी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 7 Jan 2020, 4:08 PM IST

guldhar.png

बिजनौर। गुलदार ने एक बार फिर से छठी क्लास के मासूम छात्र पर हमला कर दिया। छात्र को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। जबकि गुलदार ने दूसरे युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने ईख के खेत में गुलदार को घेर लिया है। उधर, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत ने सुनाई 5 थप्पड़ मारने की सजा

जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुलदार 6 लोगों को अपना निवाला बना चुका है। सोमवार को नजीबाबाद थाना क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी 11 वर्षीय प्रशांत इंटरवल के दौरान स्कूल से घर लौट रहा था। तभी ईख के खेत में छुपे गुलदार ने प्रशांत पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। हमले में प्रशांत की मौत हो गई है। जबकि दूसरे युवक कपिल पर भी गुलदार नेे हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वहीं, मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि गुलदार की खोज की जा रही है। उधर, गुलदार की सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को घेर लिया है। लेकिन अभी तक गुलदार ग्रामीणों के हाथ नहीं आया है।