21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live यूपी निकाय चुनाव: बिजनौर में सपा समर्थकों व पुलिसकर्मियों में नोकझाेंक

सपा प्रत्याशी समर्थकों ने पुलिस पर लगाया भीड़ को खदेड़ने का आरोप  

2 min read
Google source verification
up nikay chunav

bijnore up nikay chunav

बिजनौर। उत्‍तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को जैसे-जैसे दिन में गर्माहट बढ़ रही, वैसे-वैसे मतदाता अपने घरों से निकल कर मतदान स्थलों पर पहुचकर मतदान कर रहे हैं। पुलिस चुनाव को लेकर जहां शरारती तत्वों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुई है, वहीं ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी रखी जा रही है। उधर, मोहल्ले मीर्दगान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सपा प्रत्‍याशी समर्थकों और पुलिस में झड़प होने का मामला सामने आया है। सपा प्रत्याशी समर्थकों ने पुलिस पर भीड़ को खदेड़ने का आरोप लगाया है। समर्थकों और पुलिस में जमकर नोकझोक भी हुई है। वहीं, जनपद में 11.30 बजे तक 36.23 प्रतिशत मतदान हुआ।

डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

बिजनौर की 12 नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों को लेकर बिजनौर की पांच तहसीलों पर बुधवार को मतदान जारी है। बिजनौर शहर से सपा प्रत्‍याशी समर्थकों और पुलिस में किसी बात को लेकर नोकझोंक भी हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। जनपद में अन्‍य जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। वहीं, डीएम जगतराज त्रिपाठी और एसपी प्रभाकर चौधरी मतदान स्थलों पर जाकर चुनाव व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।

भाजपा विधायिका ने डाला वाेट

भाजपा विधायिका सुचि चौधरी ने भी लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और पार्टी प्रत्याशी की जीत को लेकर भी आश्वस्त दिखीं। सूची चौधरी ने अपना वोट डीएवी इंटर काॅलेज बूथ नंबर 44 पर डाला है। बिजनौर की विधायिका ने भाजपा उम्मीदवार नीता अग्रवाल के पक्ष में वोट किया है और अपनी पार्टी की उम्मीदवार का मुकाबला किसी से नहीं बता रही हैं। शहर सदर विधायिका सूची चौधरी ने पार्टी के नेताओं द्वारा भाजपा उम्मीदवार का विरोध किए जाने के सवाल पर कहा कि जब किसी को टिकट नहीं मिलता है तो विरोध होता ही है। यह तो समय ही बताएगा कि जनता के दिल में शहर का सुल्तान कौन बनेगा।