बिजनौर। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणाम अब लगभग आ चुके हैं। जहां एक तरफ पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की जती दिख रही है और पूरा सूबा भगवा रंग में नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ बिजनौर में भाजपा की नहीं बल्कि सपा की साइकिल चली है। पिछली बार भी यह सीट सपा के पास थी लेकिन इस बार सीट महिला आरक्षित हो गई। इसके बाद निवर्तमान पालिका चेयरमैन ने पत्नी के लिए टिकट मांगा पर उन्हें निराशा मिली। इसके अलावा जनपद में आठ निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं जबकि सपा के 6, भाजपा के 3 और आम आदमी पार्टी की एक प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है।