1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी युगल ने थाने में जाकर उठाया एेसा कदम कि पुलिसकर्मियों के फूल गए हाथ-पैर

घर से मुबंर्इ जाने के लिए खुशी खुशी निकले थे लड़का आैर लड़की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 14 May 2018, 5:43 PM IST

DEMO PIC

बिजनौर।उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र स्थित बिजनौर जिले में एक एेसा मामला सामने आया। जिसने पुलिस के भी हाथ पैर फूला दिये। दरअसल यह मामला प्रेमी युगल से जुड़ा हुआ है। इस प्रेमी युगल ने साथ जिंदगी जीने का फैसला किया। घर वालों के बात न मानने पर दोनों ने घर से भागकर जिंदगी बिताने का प्लान बना लिया, लेकिन वह रेल में बैठने की जगह थाने पहुंच गये। जहां उन्होंने एेसा कदम उठा लिया कि थाने में तैनात पुलिसकर्मी घबरा गये। सभी तरफ दौड़ भाग मच गर्इ। आला अधिकारी भी मौके पर जा पहुंचे।

यह भी पढ़ें-Exclusive-यह लड़की एक दिन में चलाती है 200 गोलियां

इस थाने में हुआ पूरा खेल आैर फिर

दरअसल ये पूरा मामला बिजनौर जिले के नहटौर थाना इलाके के तकीपुरा गांव के प्रेमी युगल का है। यहां रहने वाले युवक आैर युवती एक दूसरे से बेहद प्रेम करते है। उन्होंने अपने इस प्यार की बात परिजनों को बतार्इ तो उन्होंने दोनों की मारपीट कर शांत करा दिया। लेकिन प्रेमी युगल ने साथ जिंदगी जीने आैर मरने की कसम जो खार्इ थी। इसी पर अमल करते हुए दोनों ने सोमवार को घर से भागकर मुबंर्इ में जाकर साथ रहने का प्लान बना लिया।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: इस वर्ग के लोगों ने उपचुनाव का किया बहिष्कार, भाजपा की मुसीबत बढ़ी

मुबंर्इ जाने के लिए निकले लेकिन पहुंच गये थाने

प्रेमी युगल मुबंर्इ जाकर शादी करना चाहता था। इसके लिए दोनों सोमवार सुबह करीब चार बजे अपने घर से चोरी चुपके निकलकर मुबंर्इ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गये। लेकिन यहां नूरपुर स्टेशन पर खड़ी 100 डायल पुलिस ने दोनों को नूरपुर बस अड्डे से पकड़ लिया। पुलिस कर्मी दोनों को पकड़कर नूरपुर थाने में ले गर्इ। पुलिस वालों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी कि आप के बेटा आैर बेटी थाने में है। आप लोग भी थाने आ जाओ। प्रेमिका के परिजन थाने में पहुंच गए।

यह भी पढ़ें-तूफान की चपेट में आने से चार लोगों की गर्इ जान, इतने दिन के लिए बंद हुए स्कूल

इसबीच ही प्रेमी युगल ने उठा लिया ये कदम

एसपी बिजनौर ने बताया कि इसी दौरान प्रेमी युगल ने अपने बैग से जहरीले पदार्थ को निकाला और थाने में ही खा लिया। जब प्रेमिका के मामा ने लड़की से बात की। तो उन्हें इसक पता लगा। जिसके बाद उन्होंने यह बात पुलिस को बतार्इ। यह पता लगते ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये। पुलिस वालों ने दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देख डाॅक्टरों ने प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया। अब प्रेमी युगल को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। अभी भी दोनो की हालत नाजुक बनी हुई है।