1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफान की चपेट में आने से चार लोगों की गर्इ जान, इतने दिन के लिए बंद हुए स्कूल

तूफान से तबाही के बाद जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 14 May 2018, 5:37 PM IST

bulandshahr news

बुलंदशहर।देश के अलग अलग हिस्सों में आए तूफान ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भी जमकर कोहराम मचाया। इस आसमानी आफत की वजह से तूफान की चपेट में आने से यहां अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गर्इ। वहीं कर्इ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस तबाही के बाद अलर्ट हुए जिला प्रशासन ने एक हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया है। वहीं स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। इसकी वजह मौसम विभाग द्घारा एक बार फिर तूफान आने की चेतावनी देना है।

यह भी पढ़ें-इस बैंक में है अकाउंट तो जल्द मिलेगा ये बड़ा फायदा

तूफान की चपेट में आने से चली गर्इ जान

देश के अलग अलग हिस्सों में आए तूफान से उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में भी तबाही मच गर्इ। यहां मकान गिरने से लेकर लोगों को काफी नुकसान के साथ चार लोगों की मौत हो गर्इ। वहीं कर्इ लोग घायल है। रविवार को आर्इ आसमानी आफत से लोगों में दहशत देखी जा सकती है।इस आंधी तूफ़ान से निजात पाने के लिए कही पूजा अर्चना की जा रहीं तो कहीं दुआ। वहीं आंधी-तूफान नरसेना के गांव नरेन्द्रपुर में 50 वर्षीय महिला गोविंदी, जहांगीराबाद के अमरगढ़ में ससुराल आए 35 साल के रियाजुद्दीन आैर गुलावठी कोतवाली के गांव भटोना में 12 साल के छात्र सागर की दीवार गिरने से दबाकर मौत हो गर्इ है। जबकि बुलंदशहर जिला अस्पताल में दर्जनों लोग मौत से लड़ रहे है। इन हालातों को देखते हुए बुलंदशहर डीएम की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें-अजब गजब-आंधी तूफान से बचने के लिए लोगों ने किया ये उपाय

डीएम ने स्कूलाें को बंद करने के दिए आदेश

आंधी आैर तूफान से जिले में मची तबाही के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिसको देखते हुए डीएम बुलंदशहर ने सोमवार को कक्षा पहली से बारहवीं तक के सभी स्कूलों को छात्रों की छुट्टी घोषित करने का अादेश दिया है। इसमें जिले के सरकारी आैर प्राइवेट दोनों स्कूल शामिल है। सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किये गये।