1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बैंक में है अकाउंट तो जल्द मिलेगा ये बड़ा फायदा

अगले महीने से लागू होगा नियम करोड़ों खाता धारकों को मिलेगा लाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 May 2018, 4:53 PM IST

noida news

नोएडा।सरकारी बैंक अपने खाता धारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। यह खुशखबरी कोर्इ छोटा मोटा नहीं बल्कि देश का बड़ा सरकारी भारतीय स्टेट बैंक अपने अकाउंट होल्डर्स के लिए लेकर आया है। जिस के तहत खाता धारकों को मिनिमम बैलेंस आैर आर्इएमपीएस के चार्ज बदलाव किया गया है। इसका सीधा फायदा बैंक के खाता धारकों को होगा। वहीं नोएडा के एसबीआर्इ बैंक शाखा मैनेजर ने बताया कि यह बदलाव बैंक द्घारा एक जून से लागू किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-इस नेता ने कैराना में बसपा सुप्रीमो मायावती को दी थी मात

इस तरह होगा खाता धारकों को फायदा

दरअसल भारतीय स्टेट बैंक एसबीआर्इ ने अपने खाताधारकों की सुविधा के लिए खातों में मिनिमम बैलेंस के बाद अब आइएमपीएस के नियमों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। खाते में मिनिमम बैलेंस से कम होने पर बैंक 50 रुपये काट लेता था। इस चार्ज को बैंक ने आधा नहीं बल्कि 75 फीसदी तक घटा दिया है। बैंक की यह सुविधा लागू हो चुकी है। वहीं अब बैंक द्घारा आर्इएमपीएस पर लगने वाले चार्ज को कम किया गया। इससे बैंक ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा। हालांकि बैंक द्घारा यह सुविधा अगले महीने यानी एक जून से लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: यूपी पुलिस के कांस्टेबल आैर हेड कांस्टेबल की वर्दी में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस ड्रेस में आएंगे नजर

आर्इएमपीएस से मनी ट्रांसफर करने पर होगा ये फायदा

वहीं एसबीआर्इ बैंक अपने खाता धारकों को बैंक खाते से एक से पांच लाख रुपये तक भुगतान करने पर लगने वाले सर्विस चार्ज को कटौती करेंगा। जिसके बाद एक लाख रुपये तक घर बैठे आर्इएमपीएस करने पर पांच रुपये आैर 18 प्रतीशत जीएसटी लगेंगी। वहीं एक लाख रुपये से दो लाख रुपये तक 15 रुपये आैर 18 प्रतीशत जीएसटी व दो लाख से पांच लाख रुपये तक ट्रांसफर करने पर 25 रुपये आैर 18 प्रतीशत जीएसटी लगेंगी। हालांकि यह घटी हुर्इ दरें बैंक की आेर से अगले महीने यानी एक जून से लागू की जाएंगी। नोएडा में एसबीआर्इ बैंक के ब्रांच मैनेजर अमर श्रीवास्तव ने बताया कि एक अप्रैल को खाते में मिनिमम बैलेंस का नियम लागू कर दिया गया था। अब एक जून से आर्इएमपीएस के दौरान राशी पर लगने वाले सर्विस चार्ज में कटौती की नर्इ व्यवस्था को एक जून से लागू किया जाएगा।