2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब गजब-आंधी तूफान से बचने के लिए लोगों ने किया ये उपाय

तूफान की वजह से लाखों का नुकसान चार लोगों की हुर्इ मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 14 May 2018, 10:54 AM IST

bulandshahr news

बुलंदशहर।पिछले कुछ ही दिनों में दो से तीन बार आए आंधी तूफान से जो तबाही मची है। इससे लोगों में डर बैठ गया है। यहीं कारण है कि उत्त्रप्रदेश के बुलंदशहर जिले में लोगों ने इसे रोकने के लिए ये काम शुरू कर दिया।इसकी वजह आंधी तूफान की चपेट में आने से लाखों रुपये के नुकसान के साथ ही कर्इ लोगों आैर पशुआें की जान चले जाना हैं। रविवार को भी तूफान ने पश्चिम क्षेत्र स्थित भारत के कर्इ हिस्सों में तबाही मचा दी। इतना ही नहीं बुलंदशहर जिले के अलग अलग हिस्सों में तूफान की वजह से पांच लोगों की मौत हो गर्इ। वहीं कर्इ पशु-पक्षी इसकी भेंट चढ़ गये।

यह भी पढ़ें-इस बैंक में है अकाउंट तो जल्द मिलेगा ये बड़ा फायदा

तूफान को रोकने के लिए शुरू किये ये उपाय

आंधी तूफान ने बुलन्दशहर में जो तबाही मचाई है। उससे लोग इस कदर भयभीत हो चुके हैं कि लोग ईश्वर से किसी तरह इससे छुटकारा दिलाने की मांग कर रहे हैं। बुलन्दशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के नैथला हसनपुर में हिन्दू समाज के लोगों ने तूफान को रोकने के लिए यह उपाय शुरू कर दिये है। यहां लोगों ने सबसे प्राचीन मंदिर में इसलिए सुंदरकांड और कीर्तन शुरू किया। ताकि ईश्वर इन्हें आसमानी आफत से निजात दिला सके। लोगों ने यहां हनुमान चालीसा पढ़कर, ईश्वर से इंसान, और दुनिया में जो भी जीव जंतु हैं। उनकी सुरक्षा की मांग की। साथ ही हनुमान जी का सुंदर पाठ किया।

यह भी पढ़ें-इस नेता ने कैराना में बसपा सुप्रीमो मायावती को दी थी मात

बुलंदशहर में भी तूफान ने ली इन लोगों की जान

आपको बता दें कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आंधी-तूफान, दिल्ली एनसीआर सहित यूपी के कई जिलों में तबाही मचा चुका है। इसमें बुलन्दशहर भी शामिल है। यहां भी 5 लोगों की मौत की खबर है। इनमे 3 की पुष्टि भी हो चुकी है। आंधी से गिरने वाले मकान या होने वाले हादसों में दर्जनों लोग भी घायल हो चुके हैं। इतना ही नहीं तूफान के चलते पेड़ आैर बिजली के तारों के चपेट में आने से दर्जनों पशुओं की मौत हो चुकी है। जबकि आकाशीय बिजली गिरने से कई जगह भीषण आग लग चुकी है। और इस सब में लोगों का लाखों का नुकसान हो चुका। जिसके चलते इस आसमानी आफत से छुटकारा पाने के लिए यहां पूजा अर्चना की जा रही है।