1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूल्हा गया था दुल्हनिया लेने, इसी बीच पहुंचा दुल्हन का प्रेमी और हो गया ऐसा खेल कि हंसते रह जाएंगे आप

यह सारा वाकया वरमाला स्टेज पर दूल्हे के सामने हुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Apr 2018, 7:50 PM IST

bride

बिजनौर। जिले के नगीना थाना क्षेत्र के गांव हरवंशपुर में शादी की खुशियां अफरा-तफरी में तब्दील हो गईं। दरअसल जब जयमाला हाथों में लिये दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के गले में डालने ही वाले थे, उसी वक्त दुल्हन का प्रेमी फ़िल्मी अंदाज़ में लड़की के घर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें-इस होटल में पुलिस ने मारा छापा, पकड़ी गईं विदेशी युवतियां, जब सच्चाई समाने आई तो...

प्रेमी ने लड़की के घर पहुंचकर बारातियों और लड़की के घर वालों सहित सभी मेहमानों के सामने ही दुल्हन के गले में जयमाला डाल दी। वहीं दुल्हन ने भी अपने प्रेमी के गले में जयमाला डाल दी। ये सब नज़ारा देख दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया और देखते ही देखते वहां हंगामा और मारपीट शुरू हो गई। किसी ने नगीना थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला और दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर वापस लौट गया।

यह भी पढ़ें-विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह बोले विदेशी लड़कों के चक्कर में महिलाएं शादी तो कर लेती हैं लेकिन...

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती नगीना स्थित एक डिग्री कालेज में पढ़ती थी। युवती का अपने ही कालेज के एक दूसरी बिरादरी के युवक से पिछले करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने लड़की की शादी बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सतेंद्र नाम के युवक से तय कर दी। बुधवार को तय समय पर बारात आई। देर रात तक बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से चढ़त हुई। इसी बीच दुल्हन का प्रेमी भी देर रात जयमाला लेकर वहां पहुंच गया और प्रेमी ने सबके सामने दुल्हन के गले में जयमाला डाल दी।

यह भी देखें-2019 की तैयारी शुरू, लोगों के बीच अपनी उपलब्धियां गिना रही बीजेपी-देखें वीडियो

इस घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रेमी युवक की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया। इस घटना से आक्रोशित होकर दूल्हा स्टेज से नीचे उतर गया। दूल्हे पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इनकार करते ही दूल्हे के घर वाले बरात लेकर वापस चले गए। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका बालिग हैं। एक डिग्री कालेज में पढ़ते हैं। पुलिस को अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।