बचपन से लेकर जवानी की देहलीज़ तक गरीबी की जिंदगी जी रहे मोहम्मद हैदर ने अखबार बांटकर न सिर्फ अपना पालन पोषण किया, बल्कि वह परिवार को भी पालने का काम कर रहा है। हैदर की मेहनत और लगन की वजह से पहली बार में बिजनौर के नगीना इलाके में रहने वाले हैदर ने यूपीएससी परीक्षा पास कर बिजनौर जिले का नाम रोशन किया है । वहीं, हैदर की इस कामयाबी के बाद इलाके के लोगों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। परिवार को लेग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बटोर रहे हैं । उनकी सफलता में खास बात ये है कि गरीबी के चलते हैदर ने बिना कोचिंग के यूपीएससी की परीक्षा पास कर लोगो को दिखा दिया है कि अगर सच्ची मेहनत और लगन हो तो सफलता जरूर कदम चूमेगी।