होली के दिन पुलिस अधिकारियों ने शाम को मौके पर पहुंचकर जुलूस निकलवाने का प्रयास किया था। प्रशासन की जबरन जुलूस निकलवाने की कार्रवाई से एक समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश पैदा हो गया था। इसी नाराज़गी को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक पक्ष ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर भी पथराव किया और जुलूस को रोक दिया था। पुलिस ने लाठी-चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया था। बाद में प्रेम पुस्तकालय के पास ही रंग का जुलूस रोकना पड़ा था। नाराज़ हिन्दू संगठनों व व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कर दिया था। लगातार दो दिन से बाजार बंद होने के कारण प्रशासन बैकफुट पर आ गया और रविवार की दोपहर एसडीएम इंद्रजीत, सीओ महेश कुमार व थाना प्रभारी संजय प्रताप ने तहसील सभागार में शहर के सभी व्यापारियों की बैठक बुलाकर बाजार खोलने व नगर में शांति व्यवस्था बनाने की अपील की थी। जिसके बाद आज व्यापारियों ने तीसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में साप्ताहिक बाजार अवकाश होने के बाद भी आज बाजार खोल दिया है।