29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में भर्ती मरीजों काे नहीं दी जा रही ऑक्सीजन, वीडियो हुआ वायरल

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच यूपी के बिजनाैर Bijnor से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर माैजूद हैं लेकिन डॉक्टर भर्ती मरीजों काे ऑक्सीजन नहीं लगा रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 26 Apr 2021, 12:58 PM IST

bijnor corona news.jpg

hospitalized patients in bijnor

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बिजनौर bijnor news जिला अस्पताल के काेविड एल-2 वार्ड का एक वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मरीज को परिजन आरोप लगा रहे हैं कि मरीजों को ऑक्सीजन oxygen समय से नहीं दी जा रही। डॉक्टर कुछ घंटों के लिए मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाते हैं जिसके बाद उसे फिर हटा लिया जाता है। ऐसे में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। साेशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल video went viral होने के बााद जिला प्रशसान ने पूरे मामले की गंभीरता के सााथ जांच कराए जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव में मतदान से पहले बांटी गई जहरीली शराब पीने से चार की मौत, दो की हालत गंभीर

कोविड-19 को लेकर भले ही सरकार लाख दावे कर रही हो लेकिन यह सारे दावे झूठे साबित हो रहे है। बिजनौर जिला अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर ना देने का एक वीडियो इसी बात की वकालत करता है। इस वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि ऑक्सीजन सिलेंडर तो जरूर मरीज के पास रखे हैं लेकिन मरीजों का आरोप है कि इन सिलेंडरों में ऑक्सीजन नहीं है। आरोप यह भी है कि अस्पताल में जिन डॉक्टरों को मरीजों की देखभाल के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है वह भी अपनी सीट पर नहीं बैठते। आरोप है कि सुबह सात बजे से कोई भी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं है। मरीज राम भरोसे ही अस्पतालों में पड़े हैं।

यह भी पढ़े: गजब: एक रुपया भी नहीं होगा खर्च, बढ़ जाएगी आपके पंखे की रफ्तार और घट जाएगा बिजली बिल
यह भी पढ़े: आजकल क्यों लग रहे हैं कुछ भी छूने से बिजली जैसे करंट के झटके ? एक्सपर्ट से जानिए वजह
यह भी पढ़े: आजकल क्यों लग रहे हैं कुछ भी छूने से बिजली जैसे करंट के झटके ? एक्सपर्ट से जानिए वजह
यह भी पढ़े: आजकल क्यों लग रहे हैं कुछ भी छूने से बिजली जैसे करंट के झटके ? एक्सपर्ट से जानिए वजह