26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! अब बिना मास्क पहने घर से निकले तो देना होगा 500 रुपये का जुर्माना

Highlights: -नवंबर माह में तेजी से बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या -पुलिस ने सड़कों पर किया फ्लैग मार्च -लोगों को मास्क देकर किया जागरूक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Nov 2020, 11:48 AM IST

img-20201120-wa0032.jpg

घर से मास्क पहनकर नहीं निकले तो देना होगा 500 रुपये का जुर्माना

Highlights:

-नवंबर माह में तेजी से बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या

-पुलिस ने सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

-लोगों को मास्क देकर किया जागरूक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बिजनौर। जनपद बिजनौर में अभी हाल फिलहाल में ही कोविड-19 मरीजों की संख्या में अचानक से इजाफा हुआ है। जहां पहले कोविड-19 के मरीज रोजाना एक से दो आ रहे थे तो वहीं अब यह संख्या बढ़कर 30 से 35 हो गई है। इसी बढ़ती संख्या को देखते हुए बिजनौर जिला प्रशासन और पुलिस ने सड़क पर निकलकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। इस दौरान मास्क ना लगाने वाले लोगों को मास्क दिए गए और उन्हें लगाने की अपील भी की गई।

यह भी पढ़ें: इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार

दरअसल, नवंबर के महीने में अचानक से बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह और डीएम रमाकांत पांडे की अगुवाई में पुलिस बल द्वारा जिले के प्रमुख चौराहों पर व सड़कों से गुजर रहे लोगों को रोककर कोविड-19 के लिए जागरूक किया गया। वहीं मास्क ना पहने लोगों को पुलिस कर्मियों द्वारा मास्क वितरित किए गए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए बाजारों व अन्य जगह पर लोगों को मास्क लगाने व कोरोना से बचने के लिए जरूरी दिशानिर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में बनाए गए 316 हाइटेक शौचालय, महिलाओं के लिए भी बने Pink Toilet

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि लगातार जनपद में कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ रही है। जिसको देखते हुए शहर में एक फ्लैग मार्च के माध्यम से कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही जो लोग मास्क नहीं लगाए थे, उन्हें मास्क पुलिस द्वारा वितरित किए गए। शहर में लगभग 500 से ज्यादा राहगीरों को मास्क वितरित किए गए। अब जो भी लोग मास्क लगाकर सड़क पर नहीं निकलेंगे, उनका 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा।