3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस नाग-नागिन के जोड़े को बताया जा रहा शिवजी का अवतार, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग, देखें वीडियो

नाग-नागिन के इस जोड़े को देखने के लिए दूर दराज से लोग गांव आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Jan 2019, 8:03 PM IST

naag nagin

इस नाग-नागिन के जोड़े को बताया जा रहा शिवजी का अवतार, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग, देखें वीडियो

बिजनौर। जिले के एक गांव में नाग और नागिन का जोड़ा पिछले कई दिनों से देव स्थान पर आने से गांव वाले इसे शिवजी का अवतार मान रहे हैं। इतना ही नहीं, नाग-नागिन के इस जोड़े को देखने के लिए दूर दराज से लोग गांव आ रहे हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीणों की सूचना पर गांव में वन विभाग की टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने नाग के इस जोड़े को भगवान मानकर पकड़वाने से इनकार कर दिया। फिलहाल ग्रामीण नाग और नागिन के जोड़े की पूजा अर्चना करने में लग गए हैं।

यह भी पढ़ें : मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की बड़ी चेतावनी, 10 जनवरी से हो जाएगा ऐसा हाल

दरअसल, बिजनौर जिले के थाना कोतवाली देहात इलाके के गांव शादीपुर में देव स्थल पर पिछले कई दिनों से एक नाग और नागिन का जोड़ा खेतों से निकल कर देव स्थल पर आकर बैठ जाता है। ग्रामीणों ने शुरू में समझा कि नाग का ये जोड़ा खेतों से निकल कर आकर बैठ गया है, लेकिन जब कई दिन बीत गए और नाग और नागिन का ये जोड़ा सुबह से शाम तक देव स्थल पर आकर बैठ जाता है और रात होते ही गायब हो जाता है तो ग्रामीणों के साथ साथ ये खबर इलाके में पहुंची।

यह भी पढ़ें : जिस गाय के नाम पर हो रही थी लोगों की हत्या, अब उसी गोवंश के साथ हो रही है 'शर्मनाक हरकत', देखें वीडियो

जिसके बाद नागों के इस जोड़े को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण अब नाग और नागिन की पूजा करने में लगे हैं। ग्रामिणों का कहना है कि नाग के इस जोड़े को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम भी गांव आई थी। लेकिन उन्होंने नाग पकड़वाने से मना कर दिया। सभी गांव वाले नाग के इस जोड़े को भगवान का अवतार मानकर चल रहे हैं और जल्द ही इस स्थान पर भागवत कथा का पाठ कराए जाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल नाग के इस जोड़े की चर्चा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।