1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार में जा रहे थे 7 युवक, तभी पहुंच गई पुलिस और फिर जो हुआ…

खबर की मुख्य बातें- -पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मालन नदी की नहर के पास से सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है -पुलिस ने इनके पास से एक होंडा सिटी कार व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र पकड़े हैं - पुलिस ने इनके पास से हौंडा सिटी कार, एक तमंचा 315 बोर, तमंचा 12 बोर, चाकू बरामद किए हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Aug 2019, 3:07 PM IST

screenshot_from_2019-08-27_14-33-47.jpeg

बिजनौर। अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किरतपुर पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए 7 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मालन नदी की नहर के पास से इन सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक होंडा सिटी कार व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र पकड़े हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी नेत्री की बेटी को दामाद ने शादी के 9 साल बाद दे दिया तलाक, पुलिस ने भी नहीं सुनी शिकायत

यह बदमाश दिल्ली सहित आसपास के जनपदों में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। एसपी संजीव त्यागी ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर अपनी कार से दिल्ली गाजियाबाद आदि शहरों में बंद मकानों व हाईवे पर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते चले आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: DM ने ऑफिस स्‍टाफ को दिए 100 रुपये तो शर्म से झुक गए अधिकारियों व कर्मचारियों के सिर

इस घटना में पुलिस ने सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। शाह आलम,मोहम्मद वसीम, अनीस, मोहम्मद तालिब, कामरान, मोहिद और इजहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हौंडा सिटी कार, एक तमंचा 315 बोर, तमंचा 12 बोर, चाकू बरामद किए हैं। यह लुटेरे लूटा और चोरी किया हुआ सामान गाड़ी में भरकर दिल्ली ले जाकर बेच देते थे। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश भी कर रही है।