1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: DM ने ऑफिस स्‍टाफ को दिए 100 रुपये तो शर्म से झुक गए अधिकारियों व कर्मचारियों के सिर

खास बातें- मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अगवानी के लिए हिंडन एयरपोर्ट गए थे डीएम अपने समय से 10 बजे ऑफिस में पहुंचे डीएम अजय शंकर पांडेय ऑफिस में लेट पहुंचे अधिकारियों व कर्मचारियों को गांधीगीरी से दिया संदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Aug 2019, 2:28 PM IST

dm.jpg

गाजियाबाद। जिलाधिकारी ने सोमवार को कलेक्‍ट्रेट में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चाय पिलाई तो उनके सिर शर्म से झुक गए। डीएम ने यह गांधीगीरी लेट आए कर्मचारियों के साथ की। इसके बाद कर्मचारियों ने लेट नहीं आने की कसम भी ली।

मुख्‍यमंत्री को जाना था दिल्‍ली

दरअसल, सोमवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ काे दिल्‍ली में एक बैठक में शिरकत करनी थी। इसके लिए उनको सुबह साढ़े नौ बजे हिंडन एयरपोर्ट पर उतरने का कार्यक्रम था। इस वजह से डीएम मुख्‍यमंत्री की अगवानी के लिए हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस कार्यक्रम की जानकारी जब अधिकारियों और कर्मचारियों को लगी तो वे ऑफिस में लेट पहुंचे।

यह भी पढ़ें:स्‍याना हिंसा: आरोपियों का हुआ स्‍वागत तो शहीद इंस्‍पेक्‍टर की पत्‍नी ने कह दी यह बात, पूर्व डीजीपी भी रो पड़े

उपस्थिति रजिस्‍टर मंगवाया डीएम ने

इस बीच डीएम अजय शंकर पांडेय अपने समय 10 बजे पर ऑफिस पहुंच गए। वहां उन्‍होंने उपस्थिति रजिस्‍टर मंगवाकर चेक किया तो मामला खुल गया। उसके बाद उन्‍हाेंने लेट आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सामने हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। इस पर देर से आए कर्मचारियों व अधिकारियों में खलबली मच गई। हाजिरी लगाते समय कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचने का समय लिखने को कहा गया। इससे उनको कार्रवाई की चिंता भी सताने लगी।

यह भी पढ़ें: यह है देश की पहली प्राइवेट ट्रेन, मंत्रियों और विधायकों को नहीं मिलेगा कोटा, जानिए क्‍या हैं इसकी खासियतें

कर्मचारियों ने ली दे से नहीं आने की कसम

डीएम के सामने पहुंचे अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनको लेट आने की सफाई देनी चाही तो उन्‍होंने कहा कि वह स्‍पष्‍टीकरण्‍र नहीं मांग रहे हैं। कुछ देर में डीएम ने ऑफिस स्‍टाफ को बुलाया और उसको अपनी जेब से 100 रुपये का नोट दिया। उन्‍होंने इससे चाय लाकर सबको पिलाने को कहा, जिससे उन्‍हें पता चले कि उनके देर से आने के कारण जनता को कितना परेशान होना पड़ता है। इसके बाद सभी ने चाय पीकर देर से ऑफिस नहीं आने की कसम ली। इस संबंध में डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से दफ्तर पहुंचें, जिससे कामकाज का महौल बेहतर हो सके।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर