
UP police
बिजनौर। थाना नगीना देहात क्षेत्र में आरोपी के घर गई पुलिस से ग्रामीणों ने अभद्र व्यवहार किया। उधर, इस मामले में पुलिस को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट का मामला भी चर्चाओं में है। हालांकि पुलिस ने मारपीट की बात साफ इंकार किया है। बहरहाल, पुलिस ने अभद्रता के मामले में 8 अज्ञात और कुछ लोगों को नामजद किया है। जिसमें से एक गांव के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना को लेकर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले मौसम और कोमल के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई।बाद में ये कहासुनी मारपीट में बदल गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलीस गांव टांडा माईदास गई, जहां पूछताछ के दौरान नगीना देहात इंस्पेक्टर बृजराज सिंह, सिपाही रोहित त्यागी, शोवरण सिंह के साथ मौसम पक्ष के लोगों ने बतमीजी करनी शुरू कर दी।
एसपी देहात ने बताया कि इस पर पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी ग्रामीणों द्वारा की गई। लेकिन पुलिस के साथ मारपीट का कोई मामला नहीं है। इस घटना के बाद पुलिस की तरफ से ग्रामीण रामलाल, रमेश, छत्रपाल, मौसम, अनील, सुशील और धन्नू सहित 8 लोगों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
साथ ही इस घटना में 30 अज्ञात लोगों को शुक्रवार शाम नामजद किया गया है। पुलिस कर्मियों के साथ बतमीजी के मामले में पुलिस इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं जब इस बाबात इंस्पेक्टर बृजराज सिंह से बात की गई तो उन्होंने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।
Published on:
10 Nov 2018, 6:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.