4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में जुटे भाजपा के दिग्गज, 2019 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होगी रणनीति!

भाजपा जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारियों की आज नोएडा में एकत्रित हुए हैं। यह वह एक कार्यशाला में हिस्सा ले रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 Nov 2018, 3:12 PM IST

rajasthan bjp

congress

नोएडा। 2019 लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जहां एक तरफ विपक्षी पार्टियों ने महागठबंधन की कवायद शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के दिग्गज शहर-शहर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इस बीच भाजपा पश्चिमी यूपी में अपनी गहरी पैठ बनाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : इस दिन मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, प्रदूषण हो जाएगा छूमंतर!

इस बीच भाजपा जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारियों की आज नोएडा में एकत्रित हुए हैं। यह वह एक कार्यशाला में हिस्सा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यशाला के इस दौरान चुनाव की तैयारी पर मंथन किया जाएगा और इस लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बाबत भाजपा के मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि पश्चिम यूपी आईटी विभाग की कार्यशाला शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित हो रही है।

यह भी पढ़ें : दारुल उलूम का नया फतवा, निकाह में इन रस्‍मों को बताया नाजायज

इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, सांसद डॉ. महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, विधायक पंकज सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजेय कुमार, आईटी विभाग प्रदेश प्रमुख एवं प्रवक्ता संजय राय, हर्ष चतुर्वेदी व पश्चिम क्षेत्र के सभी 19 जिलों से लगभग 500 पदाधिकारी इसमें भाग लेंगे।