7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी के सामने पति की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बिजनौर में सड़क हादसे में हुई मौत, मृतक का बेटा भी गंभीर रुप से घायल  

2 min read
Google source verification
bijnor

बिजनौर. स्योहारा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक परिवार के मुखिया की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में मां और बेटे दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद से परिवार में मातम छा गया है। मृतक अपने बेटे और पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहा था। हादसे में गंभीर रुप से घायल पत्नी व बेटा को पुलिस ने इलाज़ के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया।

मुज्जफरनगर के बाद अब बिसहाड़ा कांड मामले में भी राहत मिलने की उम्मीद

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मां और बेटे को हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया है। उधर पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, स्योहारा थाना क्षेत्र के बूढ़ा नंगला निवासी राजकुमार(37) अपनी पत्नी अर्चना व मासूम पुत्र आदित्य के साथ सुरजनगर के ग्राम हरिकिशनपुर से ***** की शादी से वापस घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: कॉरपोरेट लाइफ में पीछे छूटते रिश्तों को दिलचस्प तरीके से पेश कर रहा ‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ सीरियल

ठाकुरद्वारा स्योहारा रोड पर रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। हादसे में जहां राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पत्नी और बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें डायल 100 की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना स्योहारा के कोतवाल शरद पवार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जायगी।

यह भी पढ़ें: एक्शन में आ गए यूपी के एनकाउंटर मैन, तीन दिन से पुलिस और बदमाशों में हो रही मुठभेड़