
बिजनौर. नाम बदलकर प्यार के जाल में फंसाने का खेल अभी भी जारी है। शातिरों द्वारा आए दिन ऐसी घटना की जाती रहती है। अब एक ऐसी ही घटना बिजनौर जनपद से आ रही है, जहां के साजिद नाम के युवक ने समीर नाम रखकर जम्मू के जिला रियासी की एक युवती से दोस्ती की और उसे बहला फुसलाकर ले आया। जिसके बाद आरोपी ने उसे 14 महीने तक अलग-अलग जगह बंधक बनाकर रखा और बाद में उसका धर्म परिवर्तन कराकर रीना से मुस्कान नाम रख दिया। इसके बाद जब इसकी भनक हिंदू संगठनों के लोगों को हुई तो वे पुलिस को लेकर गांव शहबाजपुर में पहुंचे और युवती को बरामद कराया।
पुलिस ने बताया कि युवती ने एक दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है। जिसके चलते उसकी हालत खराब होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
ये है पूरा मामला
बता दें कि जनपद बिजनौर निवासी साजिद बीते आठ साल से जम्मू के जिला रियासी और तहसील माहौर के गांव परापर में बाइक मैकेनिक का काम करता था। यहां पर उसने सभी को अपना नाम समीर बता रखा था। इस दौरान बीते दो साल पहले उसकी दोस्ती उसी गांव में रहने वाली रीना से हो गई और आरोपी साजिद उसे बहला-फुसलाकर ले आया। इसके बाद उसने रीना से नाम बदलकर उसका नाम मुस्कान कर और कोर्ट मैरिज कर ली। वहीं बीते साल से युवती के पिता लड़की को जगह-जगह ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें लड़की का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
कोर्ट मैरिज करने के बाद साजिद युवती को अपने गांव नहीं ले गया, बल्कि जगह-जगह किराए पर कमरा लेकर रहता रहा। जब किसी को रीना के मुस्कान होने की बात पता चलती तो वह तभी कमरा बदल देता था। बीते कुछ दिनों से मुस्कान बिमार चल रही थी, जिसके चलते साजिद उसे अपने गांव शहबाजपुर ले गया। यहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इलाज न मिलने के कारण युवती की हालत बिगड़ गई। इसके बाद सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ गांव पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
साजिद पहले से ही था शादीशुदा
इसके साथ ही पुलिस ने लड़की बरामद होने की सूचना उसके परिजनों को जम्मू-कश्मीर में फोन पर दे दी है। जिसके बाद लड़की के परिजन जम्मू-कश्मीर से कोतवाली देहात के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं पीड़िता को गांव पहुंचने के बाद जानकारी हुई कि साजिद पहले से ही शदीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं।
इसके साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक साजिद ने पीड़िता के भाई के साथ दोस्ती कर घर आना-जाना शुरू किया और इस दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ गई। पीड़िता की शादी से दो पहले ही साजिद उसे बहला-फुसलाकर ले आया। वहीं एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
Updated on:
9 Nov 2021, 4:26 PM IST
Published on:
9 Nov 2021, 4:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.