बिजनौर: खेत में काम करने गए किसानों पर एक छिपे गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के दो बार हमले में 6 किसान घायल हो गए हैं। इन सभी घायल किसानों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।वही दुबारा हमले में तीन किसानों को मामूली रूप से चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की कवायद में जुट गई है।