स्टाफ नर्स संदीप संधु खेकड़ा शहर के कोविड-19 हास्पिटल में तैनात हैं। आरबीएसके की स्टाफ नर्स संदीप संधु का कहना है कि वो एक जट्ट सिखणी हैं। उनको किसी भी मानवसेवा कार्य में लगा दो, वाहे गुरु जी की कृपा से वह अपना काम सबसे बेहतर देने का प्रयास करती हैं। मोबाइल टीम की ड्यूटी हो या बागपत कंट्रोल रूम ड्यूटी, संदीप अपने काम को बेहतर तरीके से करती हैं। संदीप ने सूचना के आधार पर गांवों में बाहर से आए लोगों की जांच में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।