लॉकडाउन—3 में गाजियाबाद में कुछ संस्थानों को खोले जाने की अनुमति मिल गई है। कुछ औद्योगिक इकाइयों को भी खोले जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, औद्योगिक इकाई में 33 फीसदी कर्मचारियों को बुलाए जाने की ही बात कही गई है। शासन द्वारा संस्थान खोले जाने के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की गई है। गाजियाबाद के हॉटस्पॉट रहे मसूरी इलाके में भी कुछ औद्योगिक इकाइयां कई दिन बाद खोली गई हैं। कुरकुरे बनाने वाली फैक्ट्री को भी खोला गया है। कई दिन बाद अपने काम पर लौटे मजदूर भी बेहद खुश दिखाई दिए। यहां पर लगातार सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है। साथ को सभी को सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। फैक्ट्री मलिक के अनुसार, फैक्ट्री मैं जो भी स्टाफ काम करता है, उसमें से महज 33 फीसदी स्टाफ ही बुलाया गया है।