गुरुवार को जहां दुकानदार अपने कारोबार को सुचारू रूप से चलाने के लिए बेहद खुश नजर आए, वहीं ग्राहक भी दुकान खुलने से राहत महसूस कर रहे हैं। जिले में गुरुवार को मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज की दुकानें खुल गई हैं। एक दुकान गाजियाबाद के लोहिया नगर में भी है। मोबाइल और डीटीएच रीचार्ज की इस दुकान पर काफी लोग पहुंचे। इसके खुलने से मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज कराने वालों को काफी राहत मिली है। दुकानदार ने इसके लिए प्रशासन का धन्यवाद किया है। दुकान मालिक राज का कहना है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा रहे हैं। जो मास्क पहनकर नहीं आ रहा है, उसका रिचार्ज नहीं किया जा रहा है। लॉकडाउन में लोग आॅनलाइन तो रिचार्ज करा लेते थे लेकिन जिनको आॅनलाइन का पता नहीं है, वे बहुत दिक्कत में थे।