बिजनौर। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन ने भाजपा प्रत्याशी अवनि सिंह को 5662 वोट से हरा दिया। यहां भाजपा के दिवंगत विधायक लोकेंद्र सिंह के सड़क दुर्घटनाव में निधन के बाद उपचुनाव हुआ था। इस सीट पर भाजपा को हार के बाद बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर दो बार से भाजपा का कब्जा था। हालांकि शुरुआतीा रुझान में भाजपा प्रत्याशी अवनि सिंह और सपा-रालोद गठबंधन उम्मीदवार नईमुल हसन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई बार गठबंधन प्रत्याशी की बढ़ते कम हुई, लेकिन अंतिम राउंड की मतगणना के बाद गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन ने जीत दर्ज की। यहां कुल 25 चरणों में उपचुनाव की मतगणना हुई।