6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात में दुल्हन ने कर दिया ऐसा काम कि पुलिस के भी उड़ गए होश, आप भी देखें वीडियो

जब पुलिस को हकीकत का पता चला तो उनके होश उड़ गए।

3 min read
Google source verification
looteri dulhan

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के जाटान चौकी में बीती रात एक लुटेरी दुल्हन ने थाने में जमकर हंगामा किया। कभी उसने थाने में पति की पिटाई की तो कभी पुलिस को डराने के लिए गले में दुपट्टा डालकर फांसी लगाने का ड्रामा किया।

यह भी देखें-होली पर मोदी सरकार ने मुरादाबाद के लोगों की मन की ये मुराद की पूरी-देखें वी़डियो

यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। यह लुटेरी दुल्हन फर्जी शादी के कई मामलों को अंजाम दे चुकी हैं। फिलहाल यह दुल्हन पुलिस की हिरासत में है और पुलिस अब उसके कथित पति की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

यह भी देखें-बाइक सवार को कुचलने वाले ट्राला चालक का हुआ ये हाल, देखें वीडियो

बिजनौर के रहने वाले देवेंद्र की मां काफी समय से अपने बेटे की शादी को लेकर परेशान थी। उसने अपने इस समस्या को अपने एक परिचित से बताया तो उसने देवेंद्र की मां को बरेली की रहने वाली नेहा नाम की लड़की के परिजनों से मिला दिया। जहां लड़की के परिजनों ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए पुत्री की शादी के खर्च के लिए 80 हजार की मांग थी। जिसके बाद दोनों के परिजनों की सहमति के बाद देवेंद्र और नेहा की 16 फरवरी में एक मंदिर में शादी करा दी गई।

यह भी पढ़ें-शादी में जा रहे परिवार के साथ हुर्इ एेसी दुर्घटना की मातम में बदली खुशी

नेहा दुल्हन बनकर बिजनौर में देवेंद्र के घर आ गई और शाम को उसने देवेंद्र से घर में चिकन बनाने की इच्छा जताई। देवेंद्र बाजार से चिकन ले आया। नेहा ने रात में चिकन बनाकर सभी परिवार वालों को खिलाया। जानकारी के मुताबिक चिकन बनाते समय उसने उसमें नशे की गोलियां मिला दीं और रात को जब परिवार के सभी सदस्य सो गए तो नेहा आधी रात को शादी में दिए गए सभी जेवर और घर में रखे 5 हजार रुपये लेकर फरार हो गई।

यह भी देखें-अब मेरठ में भी खुला पासपोर्ट ऑफिस

फिर सुबह हो जाने पर दुल्हन नेहा की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद नेहा बीती शाम अचानक स्थानीय पुलिस चौकी जाटान पहुंच गई। उधर पीड़ित परिवार को फरार दुल्हन के चौकी में पहुंचने की सूचना मिली तो परिवार चौकी पहुंचा। परिवार के चौकी पहुंचने के बाद नेहा नाम की इस लड़की ने घंटों तक हंगामा किया। जिसके चलते चौकी के बाहर भीड़ जमा हो गई और हंगामे की वजह से पीड़ित कथित पति की मां बेहोश हो गई जहां से उसे अस्पताल भिजवाया गया।

इतना ही नही उधर पुलिस लुटेरी दुल्हन को थाने लेकर चली गई। लेकिन थाने पहुंचते ही दुल्हन नेहा ने हंगामा शुरू कर दिया। जब पति ने उसके भागने और जेवर ले जाने की शिकायत पुलिस को बताएं तो उसने पुलिस के सामने ही अपने पति देवेंद्र की पिटाई कर दी। यही नहीं उसका ड्रामा यहा बन्द नहीं हुआ उसने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए थाने में गले में दुप्पटा डालकर फांसी लगाने का खूब ड्रामा किया किसी तरह पुलिस ने उसके गले से दुप्पटा निकाला।

इसके बाद भी वो पुलिस को थाने में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की धमकी देती तो कभी मीडिया के लोगों को गाली देने लगती। इतना ही नहीं कई बार उसने मीडिया कर्मियों से मारपीट की कोशिश के साथ-साथ उनके कैमरों पर भी हाथ मारा।

जब मीडिया वालों ने उससे घर से भागने का कारण पूछा तो जवाब देने की जगह अपशब्दों का प्रयोग करने लगी। यही नहीं जब उसका पति कैमरे पर उसके द्वारा घर से सामान और नकदी चोरी के बारे में बता रहा था तो कैमरे के सामने ही पति की पिटाई कर दी। किसी तरह पुलिस ने उसको अलग किया ये ड्रामा घण्टों तक चलता रहा।

पुलिस ने जब इस कथित दुल्हन का मोबाइल चैक किया तो उसमें इसके कुछ और लड़कों से शादी करने के फोटो और नए लड़कों को अपने जाल में फंसाने सम्बन्धी चैटिंग और फोटो बरामद हुए। फिलहाल एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को इसके पति की तहरीर पर हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग