महिला का आरोप है कि आरोपी अफसर से वहां की पुलिस मिली हुई है। आज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस कारण एनआरआई रविवार को बिजनौर आ गई। उसके अनुसार, आरोपी राकेश का पूरा परिवार बिजनौर में रहता है। इसी वजह से उन्होंने उसके रिश्तेदार की दुकान के बाहर शक्ति चौक रोड पर धरना देकर अपने गुस्से इजहार किया। आरोपियों के खिलाफ थाने से न्याय न मिलने पर उन्होंने प्रदर्शन भी किया। देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को थाने ले आई, जहां पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।