6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहासुनी से नाराज युवक ट्रेन के सामने कूदा, हुई ऐसी दर्दनाक मौत कि देखने से भी डरने लगे लोग

युवक की दर्दनाक मौत के बाद वहां लोगों का हुजूम लग गया, लेकिन उसकी हालत ऐसी हो गई थी कि लोग देखने से भी डरने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Mar 2018, 6:41 PM IST

public on spot

बिजनौर। गुस्सा और घरेलू झगड़े के चलते किस तरह लोग अपनी ज़िंदगी और परिवार खत्म कर देते हैं, इसकी एक बानगी जनपद बिजनौर में उस वक्त देखने को मिली जब एक युवक ने अपने घर से झगड़ा कर ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी के इस मंत्री ने कह दी ऐसी बात कि वीडियो हो गया वायरल, अब मचा हड़कंप

स्टेशन पर मौजूद गैंगमैन ने युवक को बहुत रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना और उसने सामने से आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे जीआरपी ने स्योहारा थाने की पुलिस को सूचित कर शव उनको सौंप दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। उधर इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें-गांव में लगी भीषण आग से 25 झोंपड़ियां जलीं, 5 लोग व 4 पशु भी गंभीर रुप से झुलसे

बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी विपिन (28) वर्ष पुत्र शेर सिंह का रविवार को अपने ही परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिससे वो गुस्सा होकर रेलवे लाइन पर पहुंच गया और अप लाइन पर आ रही एक मालगाड़ी के आगे कूद गया। मौके पर मौजूद गैंगमैन ने बताया कि युवक को बचाने के लिये मालगाड़ी के ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए और वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर भी उसको बचाने की कोशिश की।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बुलेटिन के लिए

लेकिन मृतक युवक फिर भी नहीं माना और सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। इस घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे जीआरपी कांन्स्टेबल अशोक कुमार ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है और सबंधित थाने की पुलिस को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।इस हादसे के बाद घर वालो का रो रोकर बुरा हाल है।