16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाय दुकानदार को उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने दुकानदार की बीच सड़क पर इस तरह की पिटाई- देखें वीडियो

बिजनौर में उधार के रुपये मांगने पर चाय दुकानदार की पिटाई कर दबंगों ने मचाया बवाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

2 min read
Google source verification
bijnor

बिजनौर।थाना शहर कोतवाली में बुल्ले के चौराहे पर उस समय अचानक हड़कंप मच गया। जब एक चाय दुकानदार ने युवक से अपने उधार के पैसे मांग लिए। दरअसल आरोपी युवक काफी दिनों से उधार की चाय पी रहा था और इसी के तहत वो एक बार फिर से चाय पीने के लिये दुकान पहुंचा। लेकिन जैसे ही दुकानदार ने उससे पहले का बकाया भुगतान करने को कहा तो बवाल मच गया। रुपया मांगने को लेकर दोनों में पहले तो कहासुनी हुई बाद में ये कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसके बाद आरोपी युवक और चाय दुकानदार में बीच सड़क पर लात-घूसे चले। आरोप है कि दबंग युवक ने अपने साथियों को बुलवाकर पीड़ित दुकानदार को जमकर पीटा। वहीं तस्वीरों में आप देख सकते है कि किस तरह दबंग युवकों ने बीच सड़क पर जमकर बवाल मचाया। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या था मामला ?
बिजनौर थाना कोतवाली शहर के आबकारी चौकी इंचार्ज राजीव त्यागी ने बताया कि चाय विक्रेता रहीश ने सम्बंधित चौकी में एक तहरीर दी है कि चाय पीने के लिये कुछ लोग उसकी दुकान पर आये थे। दुकानदार ने जब युवक से चाय के पिछले रुपये की मांग कि तो वो गाली गलौच करने लगे। इसको लेकर चाय दुकानदार ने जब उनसे अपशब्द भाषा को लेकर उनसे न बोलने की बात कही तो वो दुकानदार से बतमीज़ी करने लगे ।कुछ समय के बाद कुछ लोग उस युवक के साथ आये और बुल्ला के चौराहे पर चाय विक्रेता के साथ जमकर मारपीट की ।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल इस बाबत चाय विक्रता रहीश की तहरीर पर आबकारी चौकी इंचार्ज राजीव त्यागी ने मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानून कार्रवाई की बात कही है।