
बिजनौर. थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग युवती ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप की तहरीर कोतवाली देहात थाना में दी है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली रीतु (बदला हुआ नाम) नल पर पानी भरने के लिए गई थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक शख्स उसके पास आ गया। उसने महिला के कपड़े दिखाने के नाम पर बहला फुसलाकर घर के अंदर बुला लिया। आरोप है कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में बंद युवती के साथ में रेप किया। लड़की के चीख पुकार मचाने पर आरोपी घर का दरवाजा खोलकर फरार हो गया। बताया गया है कि घटना के बाद वह बेहोशी हो गई। वहीं सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कमरे में वह बेहोशी की हालत में मिली थी। आरोपी शादीशुदा है।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने ने बताया कि संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए है। वहीं परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकददमा दर्ज कराया जा रहा है। पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Published on:
17 Apr 2018 04:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
