26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसों में एक सिपाही समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिसकर्मियों में शोक की लहर

Highlights - बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र और अफजलगढ़ कोतवाली क्षेत्र की घटना - सिपाही की मौत से अफजलगढ़ कोतवाली पुलिस में शोक की लहर - परिवार का इकलौता चिराग था मृतक सिपाही त्रिवेश कुमार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Feb 2021, 12:03 PM IST

bijnor.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर. जिले में देर रात हुए दो हादसों में एक सिपाही समेत तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पहला हादसा कालागढ़ मार्ग पर हुआ। जहां अफजलगढ़ कोतवाली में तैनात एक सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने सिपाही को अफजलगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरा हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा पार्क के सामने हुआ। जहां पेपर मिल से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- चार साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले इनामी बदमाश को एनकाउंटर में मारी गोली

दरअसल, अफजलगढ़ कोतवाली में तैनात सिपाही त्रिवेश कुमार सोमवार रात 11 बजे कालागढ़ मार्ग पर टहल रहे थे। गैस एजेंसी के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने घायल सिपाही को अफजलगढ़ सीएससी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सिपाही त्रिवेश कुमार वर्मा के पिता अशोक कुमार निवासी बड़ौत ने बताया कि त्रिवेश उनका इकलौता पुत्र था, जिसकी दो माह बाद ही शादी थी। 2019 से वह अफजलगढ़ कोतवाली में सिपाही तैनात था। घटना के बाद से अफजलगढ़ कोतवाली के पुलिस स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं अस्पताल में मृतक को देखने वालों का तांता लगा हुआ है।

सड़क हादसे में घायल दो युवकों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

वहीं, सोमवार देर रात ही शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा पार्क के सामने एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में रॉबिन और कार्तिक नाम के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक पेपर फैक्ट्री से काम करके अपने घर जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस हादसे के बाद मृतक के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि यह हादसा देर रात हुआ था। दोनों घायल जिला अस्पताल इलाज के लिए आए थे। इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मासूम बच्चे की मौत