26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले इनामी बदमाश को एनकाउंटर में मारी गोली

Highlights - सूरजपुर से 24 जनवरी को बच्चे को अगवा कर हत्या का मामला - पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी विजय को किया गिरफ्तार - घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Feb 2021, 11:06 AM IST

greater-noida.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा.
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 24 जनवरी को चार साल के मासूम को फिरौती के लिए अगवाकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बता दें कि पुलिस ने शनिवार को ही इस मामले में मुख्य आरोपी के एक साथी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया था।

यह भी पढ़ें- Shocking: हाईवे पर एक हादसे में इंजीनियर की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए दर्जनों वाहन

दरअसल, थाना सूरजपुर के गांव गुलिस्तानपुर में बीते 24 जनवरी को एक बच्चा रितिक उम्र 4 वर्ष खेलते हुए गायब हो गया था। तफ्तीश के दौरान अभियुक्त अनिल और विजय का नाम प्रकाश में आया था, जिसमें से आरोपी अनिल को पुलिस बीते 13 फरवरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशादेही पर अपह्त रितिक का शव साइट सी के नाले से बरामद किया गया था। जबकि फरार विजय की तलाश की जा रही थी।

एडीसीपी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर थाना सूरजपुर पुलिस ने बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले बदमाश को 130 मीटर रोड पर घेर लिया। इस दौरान अपने आपको घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश विजय पैर में गोली लगने के कारण घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी विजय पर 25 हजार का रुपए का इनामी घोषित था। फिलहाल पुलिस ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- संत कबीर नगर में हैवान बने पिता ने पेट्रोल डालकर बेटी को जिंदा जलाया, चार गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग