
बिजनौर। ट्रक चलाने वाले ड्राइवर रुपया ज्यादा कमाने के लिए हाइवे पर चल रहे ट्रक और कैंटर में लोड माल की चोरी करने वाले चोर बन गए। इन्होंने बताया कि जब इनके ट्रकों से चोरी हुई तो इन्होंने ने भी हाइवे पर चल रहे ट्रकों से चोरी करने की सोच ली। 10 से 11 दिसंबर को 2 ट्रक कैंटर, जो माल लेकर बिजनौर के अफजलगढ़ थाने के रास्ते अपना माल लेकर जा रहे थे। तभी ब्रेकर पर ट्रक को धीमा होता देखकर इनका एक साथी ट्रक के ऊपर चढ़ गया। बाद में इसने ट्रक के ऊपर पड़ा त्रिपाल फाड़कर उसमें लदे हुए सूत से भरे डिब्बों को नीचे फेंक दिया।
इनके दूसरे साथी ने चोरी के सामान को पिकअप गाड़ी में उठाकर रख दिया। आरोप है कि इन शातिर चोरों ने चोरी की 2 घटनाओं को बखूबी अंजाम दिया। इन अजीबो-गरीब चोरी की घटनाओं को लेकर बिजनौर एसपी प्रभाकर चौधरी ने खुलासा करने के लिए अफजलगढ़ थाने में एक पुलिस टीम गठित की। इस चोरी को लेकर बिजनौर के थाना अफजलगढ़ पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई, जब खड़े ट्रकों से तिरपाल काट कर सामान चुराने वाले तीन शातिर चोरों को उसने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रकों से चुराया गया सामान भी पुलिस ने बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र में कुछ दिन पहले हाइवे पर धीमी गति से गुजर रहे ट्रकों से तिरपाल काटकर लाखों का सामान इन चोरों ने बड़ी चालाकी से चुरा लिया था। ट्रक मालिक जोगेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के शेरगढ़ तिराहे से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार भी कर लिया, जब पुलिस ने सख्ती से इनसे पूछताछ की तो इन्होंने चोरी की घटनाओं का जुर्म कबूल करते हुए अजब गजब घटना का खुलासा किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों शातिर चोर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के रहने वाले हैं। चोर मेहराज आलम, मुज्जफर हुसैन व दिलशाद के पास से बुलेरो गाड़ी चोरी के सामान के साथ दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस और चाकू बरामद किया गया है। उधर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस अनोखी चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को बिजनौर एसपी प्रभाकर चौधरी ने पांच हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है।
Updated on:
25 Jan 2018, 6:13 PM IST
Published on:
25 Jan 2018, 6:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.