4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति से तलाक के बाद, जब हुई इकलौते बेटे की मौत तो बेसुध हो गयी ये मां-देखें वीडियो

मूलरूप से लखनऊ के गोमतीनगर निवासी नीतू दिवाकर उर्फ मंजूषा पिछले चार साल से मुरादाबाद की मानसरोवर कालोनी में रहती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 25 Jan 2018, 5:18 PM IST

Ansh

मुरादाबाद: रविवार रात शहर के मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में पढ़ने वाले नवीं कक्षा के छात्र अंश की पानी की टंकी से गिरकर मौत हो गयी थी। जिसमें शुरूआती जांच में आत्महत्या की बात निकलकर आई थी, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। जबकि एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक अभी तक परिजनों ने लिखित तहरीर नहीं दी है। मृतक छात्र के मोबाइल से भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि किसी पर संदेह किया जा सके।

यह भी पढ़ें
VEDIO: मुजफ्फरनगर की यह बेटी PM मोदी के साथ देखेगी गणतंत्र दिवस की परेड

वहीं इस घटना के बाद से मृतक छात्र की मां नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है। वो बेटे को बार-बार याद कर बेहोश हुए जा रही हैं क्योंकि पति देवेन्द्र से तलाक के बाद उनका बेटा अंश ही उनके जीने का एकमात्र सहारा था। जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। इसलिए उसे याद कर वो सुधबुध खो चुकी हैं और बेहोश हो जा रही हैं। काफी लोग उन्हें समझाते हैं, लेकिन अभी उनकी हालत ठीक नहीं है। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा। वो बेटे को याद कर बार-बार चीखने लगतीं हैं।

क्या था मामला ?
दिल्ली रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पढ़ने वाले छात्र अंश कुमार पुत्र देवेन्द्र कुमार रविवार देर शाम करीब सात बजे दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर कालोनी स्थित पानी की टंकी पर किसी समय चढ़ गया और उसने वहां से कूदकर खुदखुशी कर ली थी।

मृतक अंश के मां और पिता में हो चुका था तलाक
मूलरूप से लखनऊ के गोमतीनगर निवासी नीतू दिवाकर उर्फ मंजूषा पिछले चार साल से मानसरोवर कालोनी में लाजपत नगर के टाइल्स व्यापारी अरबाज हुसैन के साथ लिव इन में रहती हैं। मध्य प्रदेश के शहर (ग्वालियर) निवासी पति देवेंद्र कुमार से उनका तलाक हो चुका है। भगतपुर टांडा के प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षिका नीतू का इकलौता बेटा अंश (15) दिल्ली पब्लिक स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ता था।