
बाइक पर जा रहे 2 युवकों को ट्रक ने कुचला, दोनों की हालत गंभीर
बिजनौर. थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में शनिवार को एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक पर सवार 2 युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में गंभीर घायल दोनों युवकों को पहले तो इलाज़ के लिए राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जबकि आरोपी ट्रक ड्राइवर इस घटना के बाद फरार हो गया।
गांव बरुकी के रहने वाले तरुण और मुन्ने शनिवार को किसी काम से बिजनौर आये थे। इसी दौरान नूरपुर से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़े मोटरसाइकिल सवार के ऊपर ट्रक को चढ़ा दिया। ट्रक के आगे वाले पहिया के नीचे मोटर साइकिल आने से बाइक पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई, जबकि इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों युवकों को राहगीरों की मदद से पहले जिला अस्पताल बिजनौर में इलाज़ के लिए एडमिट कराया गया । बाद में इन दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए युवकों को मेरठ हायर सेंटर अस्पताल रेफर किया गया। राहगीरों ने बताया कि ये हादसा ट्रक ड्राइवर की गलती के कारण हुआ है। इस हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आई है। शहर में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते ये दर्दनाक हादसा हुआ है। गौरतलब है कि ये तेज़ रफ़्तार ट्रक शहर में तेज गति से चलते है, जिससे आय दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है।
Updated on:
22 Sep 2018, 2:53 PM IST
Published on:
22 Sep 2018, 2:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.