28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bijnor / सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा पर यूपी के कैबिनेट मंत्री ने दिया बड़ा बयान

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा पर यूपी के कैबिनेट मंत्री ने दिया बड़ा बयान

बोले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई सीएए को बताया नागरिता देने वाला कानून
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 29 Dec 2019, 6:21 PM IST

बिजनौर. यूपी के पंचायती राज कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी रविवार को बिजनौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएए के विरोध में हिंसा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने संसद के अंदर और बाहर जनता को गुमराह किया है, वह सब चेहरे उजागर हैं। मंत्री ने कहा कि सीएए बिल से किसी भी मुस्लिम को डरने की जरूरत नहीं है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने ये बयान दिया।

यह भी पढ़ें: प्याज की कीमत में आई भारी कमी, आलू का दाम भी हुआ आधा, जानिए आज का भाव

बिजनौर जिले में पहुंचे यूपी कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि सीएए पर चल रहे घमासान को कांग्रेस और सपा ने प्रायोजित किया है। हिंसा के पीछे कांग्रेस और सपा का हाथ है। इन लोगों ने संसद के अंदर और बाहर जनता को गुमराह करने का काम किया है। जबकि सीएए से किसी भी मुस्लिम को कोई परेशानी नहीं होगी। इस बिल से हिंदुस्तान के मुस्लिमों को घबराने की जरूरत नहीं है । ये बिल नागरिकता लेने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने को बनाया है। सीएए की सही जानकारी देने के लिए भाजपा 1 जनवरी से 20 जनवरी तक जन जागरण जागरुकता अभियान चलाने जा रही है। ये अभियान गांव गांव और घर-घर तक जाएगा। सभी को इस बिल की जानकारी दी जाएगी। ये बिल इसलिए बनाया गया है, क्योंकि जब देश का बंटवारा किया गया था तब ये कहा गया था कि जो भी पाक और भारत में रह रहे अल्पसंखयों पर जुल्म करेगा तो वो बंटवारे का उलंघन होगा।

यह भी पढ़ें: प्रदर्शनकारियों को पाक जाने व बर्बाद करने की धमकी देने वाला यूपी के इस एसपी का वीडियो हुआ वायरल

भारत ने तो उलंघन नहीं किया, लेकिन पाकिस्तान ने बंटवारे की शर्त का उलंघन किया था। उसी की वजह से ये बिल बनाया गया है, ताकि पाक, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक भारत की नागरिकता चाहता है। उसको भारत की नागरिकता दी जाएगी।