1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले दौर का प्रचार थमा, मतदान से पहले पुलिस ने बिजनौर की सड़कों पर फ्लैग मार्च कर दिखाई ताकत

चुनाव प्रचार थमते ही सक्रिय हुई पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 20 Nov 2017, 6:19 PM IST

Flag march

बिजनौर. जनपद की 12 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत में 22 नवंबर को मजदान होगा। इस दौरान क्षेत्र के मतदाता सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक वोट डाल सकेंगे। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर में सामवार को फ्लैग मार्च निकाला। नगर निकाय चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है । बिजनौर में जिले के एसपी प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया। दरअसल, इसका मकसद था कि जनता में किसी भी उम्मीदवार का भय नहीं रह पाए और चुनाव शांति प्रिय ढंग से हो। इसके लिए पूरे शहर भर में हज़ारों की संख्या में फोर्स को लेकर एसपी ने फ्लैग मार्च किया ।

रसगुल्ला खाकर वोट दिया तो खराब हो सकती है किडनी, ये है वजह

यूपी में पहले चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव की वोटिंग 22 तारीख को होनी है। इसी के मद्देनजर सोमवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार भी थम गया है। जिले के एसपी प्रभाकर चौधरी ने बिजनौर चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए कमर कस ली है । इसी के मद्देनजर बिजनौर में भारी पुलिस बल के साथ पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया । इसके जरिए राजनीतिक दलों को यह संदेश भी दिया है कि अगर चुनाव में गड़बड़ी की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इस फ्लैगमार्च में जिले भर की लोकल पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स के हजारों जवान भी शामिल थे ।

चुनावी दंगल में बच्चों के अधिकारों की चढ़ाई जा रही है बलि

बिजनौर एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया की वोटरों में मतदान को लेकर कोई भय न रहे और चुनाव में कोई भी गड़बड़ी न कर सके, इसके लिए सोमवार को भारी मात्रा में फ़ोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन की कसरत कितना रंग दिखाती है।