2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिबंधित नेवले के आठ किलो बाल और ब्रश मिलने से हड़कंप

शेरकोट कस्बे में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शेरकोट में ब्रश बनाने का काम बड़े पैमाने पर होता है। शेरकोट में बने ब्रश यूपी सहित कई राज्यों में सप्लाई होते है, लेकिन कुछ कारोबारी ब्रश गलत तरीके से बना रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 12 Nov 2021, 2:19 PM IST

weasel_hair_.jpg

बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का शेरकोट ब्रश बनाने का हब है। यहां बड़ी मात्रा में ब्रश बनाने का काम किया जाता है। इसी बीच देर शाम पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने शेरकोट के मोहल्ला शेखान में ब्रश कारोबारी बदरुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन के घर व गोदाम में छापा मारकर प्रतिबंधित नेवले के करीब आठ किलो बाल और 1500 से अधिक तैयार व अधबने ब्रश बरामद किए।

यह भी पढ़ें : 'धर्म-संप्रदाय' को लेकर मौलाना मदनी ने कही ये बड़ी बात, जानकर हो जाएंगे हैरान

जिसमें नेवले के बालों से बने 1380 ब्रश और 200 अधबने ब्रश बरामद किए। वहीं छापेमरी की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। प्रतिबंधित बालों से ब्रश बनाने के मामले में करीब डेढ़ साल पहले भी वन विभाग व पुलिस ने यहां छापामारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित बाल बरामद किए थे।

वहीं इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार परमार ने बताया कि ब्रश व नेवले के बालों को कब्जे में लेकर आरोपित बदरुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अफजलगढ़ इलाके की सीओ सुनीता दाहिया ने बताया कि शेरकोट थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में नेवले के प्रतिबंधित बाल बरामद किए है। इसके साथ कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : देश में पहली बार इस आईएएस को मिली एक साथ पांच वेतन वृद्धि, सीएम योगी ने दिए 4 करोड़ नगद