दरअसल, थाना किरतपुर के गांव गाजीपुर के रहने वाले अरुण की पत्नी बबीता शुक्रवार सुबह पशुओं का चारा लेने के लिए जंगल गई थी। बबीता चारा लेकर वापस घर लौटी और चारा काटने वाली मशीन से चारा काटने की तैयारी करने लगी। इसी बीच जैसे ही बबीता ने चारा काटने की मशीन को छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गई, जिससे बबीता की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान मौके पर पहुंचे अरुण ने जब बबीता को जमीन पर पड़ा देखा तो उसे उठाने की कोशिश करने लगा और इस तरह अरुण भी करंट की चपेट में आ गया। बिजली के करंट की चपेट में आने के कारण अरुण की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद घर में मातम छा गया है।