
सीएम योगी ने मंच पर जैसे की पकड़ा माइक तो कुर्सियों पर खड़ी हो गई महिलाएं और फिर जो हुआ...
बिजनौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज में बीजेपी प्रत्यशी अवनि सिंह के लिए जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस सभा को जैसे ही संबोधित करने के लिये सीएम योगी मंच के माइक पर पहुंचे वैसे ही पहली पंक्ति में बैठी महिला कुर्सियों पर खड़ी होकर सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाने लगी। महिला के मुर्दाबाद के नारे लगाते ही पास में खड़ी महिला पुलिस कर्मी महिलाओं को जबरन जनसभा से उठाकर बाहर ले गई और माहौल शांत किया।
अनुदेशक संघ की महामंत्री अन्नू बिश्नोई ने प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ को खरी खोटी सुनाते हुए बताया कि साल भर पहले केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में काम कर रहे अनुदेशको की सैलरी बोर्ड से 17 हजार पास की थी।
उसके बावजूद आज तक हमें केवल 8 हजार 4 सौ 70 रुपये ही प्रदेश सरकार द्वारा दिये जा रहे हैं। आज हम सीएम से मिलने आये थे। जिसको लेकर हमने प्रशानिक अधिकारी सहित अन्य नेताओं से कहा था कि हम मुख्यमंत्री योगी से मिलकर एक लेटर देने चाहती थीं। लेकिन हमें लेटर नहीं देने दिया गया इसलिए मैंने जनसभा में हंगामा किया है।
बता दें कि 28 मई को नूरपुर विधानसभा व कैराना लोकसभा सीट पर चुनाव होना है। इसके लिए गुरुवार को सीएम योगी ने पहले शामली और फिर नूरपुर में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। वहीं दोनों ही सभा में लोगों ने हंगामा भी किया। हालांकि सुरक्षा बल ने स्थिति पर तुरंत ही काबू पा लिया।
Published on:
24 May 2018 06:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
