जानकारी के अनुसार, चांदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने ढाली बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचा था। दोनों जैसे ही टेबल पर बैठे, तभी युवती का पीछा करते हुए उसके परिजन और भाई भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बिना देर किए हंगामा शुरू कर दिया और युवक की जमकर पिटाई की।