24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे 3 श्रमिकों की दम घुटने से मौत

Bikaner Dirty Drain Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में तीन मजदूरों की मौत होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तीनों गंदे नाले की सफाई कर रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 22 May 2025, 2:11 PM IST

Bikaner Dirty Drain Accident

अस्पताल में मौजूद परिजन (फोटो- पत्रिका)

बीकानेर। शहर के करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ऊन फैक्ट्री में बने सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि एक श्रमिक बेहोश हो गया। हादसा गुरुवार सुबह करीब पौने 11 बजे हुआ। मौके पर मौजूद फैक्ट्री में काम करने वाले कामगार तीनों श्रमिकों को निकाल कर पीबीएम अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने तीन को मृत घो​षित कर दिया। हादसे का पता चलने पर नगर निगम के उपायुक्त यशपाल आहूजा व अन्य अ​धिकारी एवं मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार ​शिवबाड़ी हरिजन बस्ती निवासी अनिल कुमार चांगरा (36) पुत्र कैलाशचन्द, बांद्राबास निवासी गणेश (28) पुत्र देवाराम एवं ​शिवबाड़ी निवासी सागरराज लखन (30) पुत्र धनराज लखन एवं ओमप्रकाश गुरुवार सुबह करणीनगर ​औद्योगिक क्षेत्र स्थित भवानी वूलन मील (राम राम-सा फैक्ट्री) में सेफ्टी टैंक की सफाई करने गए थे।

सुबह करीब साढ़े दस व पौने ग्यारह बजे जैसे ही चारों श्रमिक टैंक में उतरे तो एक के बाद एक चारों बेहोश गए। तब वहां मौजूद फैक्ट्री में काम करने वाले कामगारों ने उन्हें निकाला और पीबीएम अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घो​षित कर दिया।

बिना सुरक्षा उपकरण उतार टैंक में, गैस से हो गई मौत

परिजनों व अन्य मजदूरों का कहना है कि सेफ्टी टैंक की सफाई करने के दौरान फैक्ट्री मालिक की ओर से कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। श्रमिक बिना सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतर गए। पुलिस ने शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। घटना का पता चलने पर श्रमिकों के परिजन​-रिश्तेदार एवं समाज के लोग ट्रोमा सेंटर में एकत्रित हो गए।