बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर में रविवार की रात कुछ बदमाश एक घर में घुस गए। आरोपितों ने घर में खड़ी बोलेरो गाड़ी के शीशे फोड़ दिए तथा घरवालों से मारपीट की।
मारपीट में 55 वर्षीय सुसशील कुमार गंभीर घायल हुआ है। वारदात की सूचना मिलने पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया। 108 के ईएमटी बुद्धप्रकाश एवं संदीप मौके पर पहुंचे। वे घायल को लेकर पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।