7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूला

इंजीनियरिंग कॉलेज का एक छात्र हॉस्टल के कमरे में फंदा बनाकर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
suicide

आत्महत्या

बीकानेर . इंजीनियरिंग कॉलेज का एक छात्र गुरुवार सुबह हॉस्टल के कमरे में फंदा बनाकर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर कॉलेज अधिकारी वहां पहुंचे और नयाशहर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पीबीएम के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसआई हरबंश सिंह ने बताया कि झारखंड निवासी २१ वर्षीय पंकज कुमार पुत्र अरुण कुमार सिंह बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के चतुर्थ सेमेस्टर मैकेनिकल शाखा का छात्र था। पंकज यहां माहेश्वरी छात्रावास में रह रहा था। बुधवार रात को इसने अपने साथियों के साथ आईपीएल के तहत चल रहे दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच को देखा और बाद में सभी छात्र सोने के लिए अपने-अपने कमरे में चले गए। गुरुवार सुबह पंकज अपने कमरे में नहीं था। उसकी तलाश की तो दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगे पंखे के हुक से लटका मिला। सहपाठी
छात्रों ने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी।

नयाशहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना कर दी है। पुलिस ने मृतक छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। पंकज की आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों के बीकानेर पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कमरे में चल रहा था रंग-रोगन का काम
पंकज व उसके साथियों ने बुधवार रात को अपने एक साथी की बर्थ-डे पार्टी भी मनाई। बाद में सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। यहां हॉस्टल में भूतल पर बने कमरों में छात्र रहते हैं जबकि प्रथम मंजिल पर बने कमरे बंद है, जहां रिनोवेशन का काम चल रहा है। यहां सभी कमरे बंद है, एक कमरे में रंग-रोगन के चलते खुला पड़ा था। पंकज ने इस कमरे में जाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।