20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिड-डे मील वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी आधार कार्ड

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मिड डे मील योजना के तहत भोजन लेने वाले छात्र छात्राओं के आधार कार्ड 30 जून तक बनाने के निर्देश दिए थे
2 min read
Google source verification
Aadhar card required

मिड-डे मील योजना के तहत लाभाविन्त होने वाले सभी छात्र छात्राओं के आधार कार्ड का इन्द्राज संस्था प्रधानों को शाला दर्पण पोर्टल पर शीघ्र करना होगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मिड डे मील योजना के तहत भोजन लेने वाले छात्र छात्राओं के आधार कार्ड 30 जून तक बनाने के निर्देश दिए थे

लेकिन राज्य में अभी भी कई जिलों में शत प्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड का इन्द्राज पोर्टल पर नहीं किया गया है। इसके अलावा स्कूलों में खाना बनाने वाले कुक कम हेल्परों के आधार कार्ड का इन्द्राज भी शाला दर्पण पोर्टल पर शीघ्र करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए है।

विद्यार्थियों को वन्यजीवों का महत्व बताया
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बीछवाल के प्रांगण में वन्यजीव प्राणी सप्ताह के दौरान तीसरे दिन मंगलवार को समस्त विद्यार्थियों को वन्यजीव के महत्व, इनके प्रति हमारी जवाबदेही तथा इनका संरक्षण, संर्वधन संबंधित महत्वपूर्ण विस्तृत जानकारियां क्षेत्रीय वन अधिकारी भंवरसिंह ने दी। कार्यक्रम के अतिथि प्रधानाध्यापिका अफरोज तरन्नुम, कृष्णा शेखावत एवं शैलेन्द्रसिंह चौहान थे।

दिव्यांशी का राज्य प्रतियोगिता में चौथा स्थान
सांख्य अबेकस स्टेट लेवल कॉम्पीटिशन में बीकानेर की 10 वर्षीया छात्रा दिव्यांशी पुरोहित ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। दिव्यांशी सेठ तोलाराम बाफना एकडेमी की कक्षा पांच की छात्रा है। सांख्य अबेकस कॉम्पीटिशन का आयोजन रविवार को जयपुर के अग्रवाल कॉलेज में हुआ था। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सभी जिलों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें दिव्यांशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बीकानेर के मनन का मॉडल राज्य स्तर पर प्रथम
जोधपुर के कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान मेले में बीकानेर के मनन श्रीमाली का 'जल प्रदूषण एवं निवारण' मॉडल राज्य स्तर भी प्रथम रहा। भारतीय आदर्श विद्या मन्दिर, रघुनाथसर कुंआ के छात्र मनन का मॉडल जिले में भी प्रथम रहा था।

इस मॉडल में घरों व कारखानों से निकलने वाले प्रदूषित व जहरीले पानी को साफ कर उपयोगी बनाया। शिशु वर्ग में नवाचारित प्रतियोगिता में केशव जोशी तथा घरेलू जल के पुन: उपयोग के मॉडल पर लक्ष्य जोशी प्रथम स्थान पर रहे। संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता में कीर्ति थानवी प्रथम स्थान पर रही। विद्यालय प्राचार्य घनश्याम व्यास ने कहा कि
हमें हर क्षेत्र में आगे बढना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग