2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोटरसाइकिल स्लिप होने से एक व्यक्ति की मौत

नोखा रोड़ पर मोटरसाइकिल स्लिप होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
accident

accident

नोखा रोड़ पर मोटरसाइकिल स्लिप होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सीआई अमरजीत चावला ने बताया कि गंगाशहर के नायकों का मोहल्ला निवासी गोपाल (42) पुत्र रामुराम नायक अपने भतीजे दिलीप के साथ सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे गोगागेट से नोखा रोड़ की तरफ से अपने घर जा रहा था।

दिलीप मोटरसाइकिल चला रहा था और गोपाल पीछे बैठा था। तब अचानक से सड़क पर एक सांड आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाए तब मोटरसाइकिल स्लिप हो गई, जिससे गोपाल गंभीर घायल हो गया।

उसे घायलावस्थ में अस्पताल ले गए लेकिन बीच रास्ते में ही उसका दम टूट गया। पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।