16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर रोड पर हादसा: डिवाइडर से टकराकर बचा तो मिनी ट्रक ने ले ली जान

जयपुर रोड पर एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर मिनी ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 26 Apr 2018, 8:29 AM IST

बीकानेर .जयपुर रोड पर बुधवार को एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर मिनी ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीर उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीबीएम चौकी प्रभारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे झुंझुनूं निवासी शशिकांत (३०) बाइक से जा रहा था।

पंचायत समिति के पास बीएसएफ गेट के सामने लगे बेरिकेट्स के नजदीक वह डिवाइडर से टकरा गया। इसी दौरान चल रहे मिनी ट्रक से टकराकर वह नीचे गिर गया और ट्रक के टायर के नीचे आ गया। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

आमने-सामने भिड़ंत
नाल रोड पर बायपास पर बन रहे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह बस और पिकअप के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक सहित बस में सवार तीन यात्रियों को चोटें आई। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया है। नाल थाने के सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि निजी बस बीकानेर से जैसलमेर जा रही थी।

टक्कर काफी तेज थी, जिससे पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक झझु निवासी कालूसिंह पुत्र ईश्वरसिंह के गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार तीन सवारियों को मामूली चोटें आई है। बस व पिकअप को जब्त कर लिया गया है।

स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया
बीकानेर. रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जस्सूसर गेट के बाहर स्थित नंदू महाराज की गली क्षेत्र निवासी शिवनारायण (५०) पुत्र लक्ष्मीनारायण व्यास के रूप में की गई है। वह प्लेटफार्म नंबर २ पर हिसार से आई गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया है।