27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / सरकार से आर-पार के संघर्ष का ऐलान

सरकार से आर-पार के संघर्ष का ऐलान

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का विरोध प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Nov 2016, 11:28 AM IST

Employee

Employee

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले विभिन्न घटक संगठनों के कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान को राज्य में लागू करने तथा 15 सूत्री मांगपत्र के समर्थन में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने राज्य सरकार की संवादहीनता, हठधर्मिता, कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में नारेबाजी की।

जिला महामंत्री पृथ्वीराज लेघा ने बताया कि महासंघ के जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की लम्बित वेतन विसंगतियों का तत्काल निस्तारण कर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें राज्य में एक जनवरी 2016 से लागू करने सहित 15 सूत्री मांग पत्र पर सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग की।

महासंघ के जिला महामंत्री पृथ्वीराज लेघा ने कहा कि ग्रामीण व सीमावर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को विशेष भत्ता देने, शिक्षक संघ (प्रगतिशील) नेता गुरूचरण सिंह मान ने राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में समस्त संवर्गो के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने की बात कही।

ग्रामसेवक संघ के जिलाध्यक्ष बनवारी लाल गूर्जर, शिक्षक संघ (शेखावत) के जिलाध्यक्ष संजय पुरोहित, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अब्दुल वाहिद व साजिद पडि़हार ने संविदा एवं ठेकाकर्मी, समेकित वेतन पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी, सहायिका, साथिन, मिड-डे-मील कर्मी, पैराटीचर्स आदि को नियमित कर समस्त परिलाभ राज्य कार्मिकों के अनुरूप स्वीकृत करने की बात उठाई।

सभा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष शांति देवी व सचिव लता सेवक, सहायक कर्मचारी संघ के नेता देवराज जोशी व गजेन्द्र मेहरा, पशुपालन कर्मचारी संघ,आयुर्वेद नर्सेज के नेता भीवराज पाण्डिया व मकबूल अहमद, शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के आनंद पारीक व मोहम्मद इलियास जोईया, राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष संजय गौड व कैलाश दान बारहठ,

वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के नेता चांदरतन सोलंकी, श्यामसुन्दर हर्ष एवं विद्याधर शर्मा, शिक्षक संघ (भगतसिंह) के किशोर पुरोहित ने भी संबोधित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पंवार ने सभी कर्मचारियों से एकजुट संघर्ष को समय की मांग बताते हुए मजबूत संघर्ष खड़ा करने की अपील की।

प्रदर्शन में कृषि पर्यवेक्षक संघ, आईजीएनपी कर्मचारी संघ, प्रगति प्रसार अधिकारी संघ, सहायक कृषि अधिकारी संघ, पर्यटन विकास यूनियन, आवासन मण्डल कर्मचारी संघ, कानूनगो संघ, सीएडी कर्मचारी संघ, शिक्षा विभागीय कर्मचारी समन्वय समिति, आंगनबाड़ी संघ के कर्मचारी शामिल हुए।

सभा के पश्चात कर्मचारी रैली के रूप में नारे लगाने हुए 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भिजवाया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष पारीक ने बताया कि 17 से 25 नवम्बर तक अलग-अलग विभागों द्वारा सभाएं व नुक्कड़ सभाए कर सभी घटक संगठनों द्वारा विभागाध्यक्ष के माध्यम से ज्ञापन भिजवाया जाएगा।