25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भत्ता शुरू हुआ नहीं, बढ़ गए बेरोजगार

राज्य सरकार की ओर से घोषित बेरोजगारी भत्ते को लेकर रोजगार कार्यालयों में निर्देश नहीं पहुंचे हैं। फिर भी बेरोजगार युवा दिनभर पंजीकरण कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। बीते एक महीने के दौरान ढाई हजार युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करवा चुके हैं।
2 min read
Google source verification
unemployee

un employee

जयभगवान उपाध्याय/बीकानेर. राज्य सरकार की ओर से घोषित बेरोजगारी भत्ते को लेकर रोजगार कार्यालयों में निर्देश नहीं पहुंचे हैं। फिर भी बेरोजगार युवा दिनभर पंजीकरण कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। बीते एक महीने के दौरान ढाई हजार युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करवा चुके हैं। जिले के पहले से पंजीकृत 22 हजार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिल रहा है।

उन्हें अब बढ़ा हुआ भत्ता मिलने लगेगा। जिले में वर्तमान पंजीकृत बेरोजगार युवकों को 650 तथा युवतियों को 750 रुपए प्रति माह मिल रहे हैं। नई घोषणा के बाद अब युवकों को 3 हजार और युवतियों को 3500 रुपए भत्ता देय होगा। रोजगार कार्यालय के अधिकारी भी मानते हंै कि प्रदेश में नई सरकार गठन के साथ ही बेरोजगारों का पंजीकरण कराने के प्रति रूझान बढ़ा है।

पंजीयन कराने की होड़ के चलते विभाग की वेबसाइट का सर्वर भी जाम होने लगा है। ई-मित्र केन्द्रों के माध्यम से भी वेबसाइट नहीं चल पा रही होने के चलते पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता मार्च से देना शुरू होगा।


एक माह में ढ़ाई हजार ने कराया पंजीकरण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बेरोजगारों को बढ़ा बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा के बाद बीकानेर में पंजीयन करवाने वाले युवा-युवतियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। एक से 31 जनवरी तक रोजगार कार्यालय में करीब 2500 नए बेरोजगारों ने पंजीयन करवाया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो आमतौर पर महीने में करीब २ से ३ सौ बेरोजगार ही पंजीयन करवाते हैं, लेकिन अब महीने में करीब दस गुणा अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।


गाइड लाइन का इंतजार
बेरोजगारी भत्ते को लेकर रोजगार कार्यालय में गाइड लाइन नहीं पहुंची है। अधिकारियों के मुताबिक इसी सप्ताह निर्देश मिल जाएंगे। संभवत: पहले से चल रही अक्षत योजना की गाइड लाइन ही प्रभावी रहेगी।


पंजीयन के प्रति उत्साह
पिछले एक माह में करीब ढाई हजार बेरोजगारों ने रोजगार कार्यालय में पंजीयन करवाया है। जो पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। जिन बेरोजगारों के भत्ते में अभी समय शेष है, उन्हें अगले माह से बढ़ा बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। पंजीयन कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
हरगोविन्द मित्तल, सहायक निदेशक रोजगार कार्यालय बीकानेर