बीकानेर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज बीकानेर दौरे पर है। वह करीब 1:30 घंटे की देरी से नाल एयरपोर्ट पहुंचे जहाँ एयर पोर्ट पर उनकी अगवानी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह,विश्वनाथ मेघवाल सहित अनेक नेताओ ने की वही पुलिस अधीक्षक सवाई सिह गोदारा,नाल सिविल एयर पोर्ट निदेशक राधेश्याम मीणा, टर्मिनल मैनेजर विवेक यादव ने की। यहाँ से Amit Shah सीधे सड़क मार्ग से बीकानेर के मेडिकल कॉलेज ग्राउंड के लिए रवाना हुए। अब उनका काफिला मेडिकल ग्राउंड की ओर बढ़ते हुए।