12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नियुक्तियां: पीसीसी सदस्य घोषित, जिलाध्यक्ष पर नजर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) में बीकानेर जिले के 16 और कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification
PCC Member

पीसीसी सदस्य

बीकानेर . प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) में बीकानेर जिले के 16 और कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है। मंगलवार को पीसीसी की ओर से १४ निर्वाचित और दो मनोनीत सदस्यों को शामिल करने की सूची जारी की गई। अब बीकानेर जिले से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बीडी कल्ला सहित 17 सदस्य हो गए हैं। इसी के साथ अब कांग्रेस के जिला और ब्लॉक अध्यक्ष के लिए मशक्कत शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले की सातों विधानसभा सीटों से

प्रतिनिधित्व देते हुए कमेटी सदस्यों की नियुक्ति की है। इसमें बीकानेर शहर की पूर्व और पश्चिम दो विधानसभा सीटों से चार सदस्य लिए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों से १० सदस्यों को पीसीसी में शामिल किया गया है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कल्ला विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

पुराने उम्मीदवारों पर दांव खेलने के संकेत
जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पिछली बार चुनाव में रहे पार्टी उम्मीदवार और उनके समर्थकों को सदस्य बनाया है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर ही आगामी चुनाव में दांव खेल सकती है।

इन्हें बनाया पीसीसी सदस्य
ब्लॉक सदस्य
बीकानेर पूर्व (ब्लॉक ए) गोपाल गहलोत
बीकानेर पूर्व (ब्लॉक बी) राजू व्यास
बीकानेर पश्चिम (ब्लॉक ए) मकसूद अहमद
बीकानेर पश्चिम (ब्लॉक बी) भवानीशंकर शर्मा
बज्जू गणपतराम खीचड़
खाजूवाला का छतरगढ़ गोविन्दराम मेघवाल
श्रीडूंगरगढ़ मंगलाराम गोदारा
श्रीडूंगरगढ़ का सूड़सर सुशीला सींवर
खाजूवाला किसनलाल मेघवाल
श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी
लूणकरनसर वीरेन्द्र बेनीवाल
लूणकरनसर का नापासर राजेन्द्र मूड
नोखा सिटी नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी
नोखा ग्रामीण महेन्द्र गहलोत
ये हैं मनोनीत सदस्य : साजिद सुलेमानी व लक्ष्मण कड़वासरा

पीसीसी सदस्यों का स्वागत
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को बनाए गए नए सदस्यों का रतन बिहारी पार्क में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, पूर्व सभापति भवानीशंकर शर्मा, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, गोपाल गहलोत को पुष्प मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, अब्दुल मजीद खोखर, जनार्दन कल्ला, कन्हैयालाल कल्ला, मुकेश राजस्थानी, जीतू रायसर, रमजान कच्छावा, अता हुसैन कादरी, श्रीलाल व्यास, मोम्मद शब्बीर, हीरालाल हर्ष, मुनीर अली, इमरान लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।